भारी बारिश और चक्रवाती तूफान ‘ अर्नब‘ का खतरा, जशपुर जिले में सभी स्कूलों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित!
जशपुर : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब‘ के प्रभाव और आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जशपुर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्कूल आने-जाने में होने वाली संभावित कठिनाइयों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
- अवकाश की तिथि: दिनांक 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को एक दिन का अवकाश रहेगा।
- किन संस्थानों पर लागू: जिला जशपुर के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्थान।
- कक्षाएं: प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे।
- आदेशकर्ता: यह आदेश कलेक्टर महोदय के अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा जारी किया गया है।
मौसम का अलर्ट और प्रशासनिक निर्देश:
मौसम विभाग से प्राप्त इनपुट के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अर्बब’ के कारण क्षेत्र में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है और भारी वर्षा की प्रबल संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित प्राचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
यह आदेश जिले के समस्त प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

