तड़के सुबह 200 पुलिसकर्मियों की दबिश, बस्तियों में घर-घर जांच से मचा हड़कंप! दुर्ग-भिलाई में विशेष चेकिंग अभियान, खुर्सीपार से 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार; संदिग्धों और पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाले

तड़के सुबह 200 पुलिसकर्मियों की दबिश, बस्तियों में घर-घर जांच से मचा हड़कंप! दुर्ग-भिलाई में विशेष चेकिंग अभियान, खुर्सीपार से 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार; संदिग्धों और पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाले

अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तड़के सुबह-सुबह चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान ।

दुर्ग भिलाई नगर एवं छावनी अनुविभाग में की गई कार्रवाई ।

घर-घर जाकर रहवासियों के खंगाले गए रिकॉर्ड

संदिग्धों की चेकिंग कर की जा रही है अग्रिम कार्रवाई

अटल आवास देवार बस्ती, खुर्सीपार में चेकिंग के दौरान 02 स्थायी वारंट तामील किए गए ।

मादक पदार्थ, अवैध हथियार, संदिग्ध वस्तुओं एवं पूर्व अपराधियों की जांच के उद्देश्य से चलाया गया अभियान ।

03 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न थाना-चौकी के बल सहित लगभग 200 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अभियान में रहे शामिल ।

दुर्ग पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई कार्रवाई ।

दुर्ग : दिनांक 28.10.2026 को तड़के सुबह-सुबह दुर्ग पुलिस द्वारा जिले के दुर्ग, भिलाई नगर एवं छावनी अनुविभाग में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थ रखने वालों, अवैध शस्त्र एवं हथियारों, संदिग्ध वस्तुओं, संदिग्ध व्यक्तियों तथा पूर्व अपराधियों की जांच कर आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था।

उक्त अभियान रायपुर नाका स्थित उड़िया बस्ती, पदमनाभपुर में श्रीमती भारती मरकाम नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  अटल रेश्ने  आवास, सुपेला में निशांत पाठक नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर एवं  अटल आवास देवार बस्ती, खुर्सीपार में विशाल सोन उप पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में  व्यापक रूप से चलाया गया ।

इस दौरान यहां के रहवासियों से पूछताछ कर रिकॉर्ड चेक किए गए । संदिग्धों की चेकिंग कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है । अटल आवास देवार बस्ती से 02 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर वारंट की तामीली  की गई है।

अभियान में दुर्ग, भिलाई नगर एवं छावनी अनुविभाग के थाना-चौकी प्रभारियों एवं पुलिस बल के साथ एएनटीएफ, एसीसीयू, यातायात तथा रक्षित केंद्र दुर्ग के लगभग 200 अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

कार्रवाई का उद्देश्य :- दुर्ग पुलिस द्वारा इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम करना, फरार वारंटियों की धरपकड़, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।

दुर्ग पुलिस की अपील :- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस चौकी को दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बढ़ावा न दें।

Crime