कबीर चौक सब्जी बाजार के पास चाकू लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस को देखकर भागने लगा! रामनगर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, बटनदार धारदार चाकू बरामद

कबीर चौक सब्जी बाजार के पास चाकू लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस को देखकर भागने लगा! रामनगर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, बटनदार धारदार चाकू बरामद

पुलिस चौकी रामनगर द्वारा अवैध धारदार चाकू के साथ, किया एक आरोपी गिरफ्तार

कमिश्नरेट रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपराध घटित करने की नीयत से धारदार चाकू लेकर घूम रहे आरोपी को पकड़ा गया।

रायपुर : दिनांक 27.10.2026 को चौकी रामनगर, थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कबीर चौक सब्जी बाजार के पास एक व्यक्ति नीले रंग की टी-शर्ट पहने धारदार चाकू लेकर घूम रहा है तथा किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन पर व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पाण्डेय व सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में रामनगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल त्वरित करवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा है जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया है पूछताछ में आरोपी अपना नाम कमलेश राय पिता घनश्याम राय उम्र 24 साल साकिन खालबाड़ा,गोपाल दाल मिल के पास थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर का रहने वाला बताया आरोपी की तलाशी लेने पर उसके लोअर की जेब से एक काले रंग का बटनदार, नोकदार एवं धारदार चाकू मिला। पुलिस द्वारा चाकू को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया। आरोपी से चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया है जो की वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

आरोपी कमलेश राय के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसे दिनांक 27.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर  द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:- कमलेश राय पिता घनश्याम राय उम्र 24 साल साकिन खालबाड़ा,गोपाल दाल मिल के पास थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर

Crime