चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाले पर पुलिस का शिकंजा! लोगों को डराने और मारने के लिए दौड़ाने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।

चाकू दिखाकर दहशत फैलाने वाले पर पुलिस का शिकंजा! लोगों को डराने और मारने के लिए दौड़ाने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।

चाकू लेकर मारने के लिये दौड़ाने वाले के विरूद्ध हिर्री पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिषियल रिमाण्ड पर भेजा गया  

बिलासपुर : दिनांक 26.10.2026 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम धौराभाठा में एक व्यक्ति चाकू दिखाकर आने जाने वाले को डरा धमका रहा की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेष जोषी से आवष्यक दिषा निर्देष प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, के नेतृत्व में टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी की तलाष कर घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर धारदार हथियार चाकू को बरामद किया गया है।  आरोपी संजय टण्डन पिता रामाधार टण्डन उम्र 26 साल साकिन धौराभाठा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. को दिनांक 26.10.2026 के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, पीएसआई लीलाधर देषमुख, पीएसआई उषा निषाद, सउनि दिवाकर सिंह,आर क्र. 36 सुनील सिंह,आर क्र 642 जय प्रकाश कंवर,आर.क्र. 1383 जितेन्द्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक  342/2026 धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट

घटना स्थल:- ग्राम धौराभाठा थाना हिर्री जिला बिलासपुर

आरोपी:- संजय टण्डन पिता रामाधार टण्डन उम्र 26 साल साकिन धौराभाठा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग.

Crime