गल्ले से पैसे निकालने से रोका तो एयर गन दिखाकर दी जान से मारने की धमकी! भिलाई के शराब आहाते में लूट का खुलासा, गोपी तिवारी के कब्जे से हथियारनुमा एयर गन समेत सामान बरामद

गल्ले से पैसे निकालने से रोका तो एयर गन दिखाकर दी जान से मारने की धमकी! भिलाई के शराब आहाते में लूट का खुलासा, गोपी तिवारी के कब्जे से हथियारनुमा एयर गन समेत सामान बरामद

एयर गन (पिस्टल) दिखाकर आहाता के गल्ले से ₹5,400 की लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

छावनी पुलिस की कार्रवाई में लूट का खुलासा, आरोपी के कब्जे से एयर गन, कैंची एवं नकदी बरामद ।

देशी कंपोजिट शराब भट्टी स्थित आहाता में एयर गन (पिस्टल) दिखाकर लूट की वारदात को दिया था अंजाम ।

प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर गल्ले से ₹5,400 नगद लूटकर ले गया था आरोपी ।

थाना छावनी में अपराध क्रमांक 720/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से एक काले रंग की एयर गन (पिस्टल), एक कैंची एवं ₹1,250 नगद बरामद ।

दुर्ग : दिनांक 23.10.2026 को प्रार्थी जैकी जायसवाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी साईं नगर, कैंप-01, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग द्वारा थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22.10.2026 को शाम लगभग 07:30 बजे वह अपने आहाते में बैठकर ग्राहकों को सामान दे रहा था। इसी दौरान आरोपी गोपी तिवारी वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए गल्ले में हाथ डालने लगा। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपी ने अपने पास रखी काले रंग की पिस्टलनुमा एयर गन दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा गल्ले से ₹5,400 नगद निकालकर ले गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 720/2026, धारा 296, 309(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 28 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना का कारण:- प्रार्थी के अनुसार, आरोपी द्वारा गल्ले में रखी नकदी लेने का प्रयास करने पर मना किया गया, जिसके बाद आरोपी ने एयर गन दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और ₹5,400 नगद लूटकर फरार हो गया।

घटनास्थल:- देशी कंपोजिट शराब भट्टी स्थित आहाता, साक्षरता चौक के सामने, थाना छावनी क्षेत्र, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

आरोपी का नाम एवं पता:- गोपी तिवारी उम्र 27 वर्ष, निवासी लाल बहादुर आटा चक्की के पास, उड़िया मोहल्ला, कैंप-02, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामग्री

1.एयर गन (पिस्टल) काले रंग की एक

2.कैंची एक नग

3.नगदी रकम ₹1,250

पुलिस की कार्रवाई एवं भूमिका:- विवेचना के दौरान थाना छावनी पुलिस ने आरोपी गोपी तिवारी को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा प्रार्थी के साथ वारदात करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक काले रंग की एयर गन (पिस्टल), एक कैंची एवं ₹1,250 नगद बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, दुर्ग के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में थाना छावनी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की लूट, धमकी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Crime