सरेराह तलवार लहराकर दहशत फैलाने निकला बदमाश, कोतवाली पुलिस ने दबोचा! लोगों को डरा-धमका रहा 26 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

सरेराह तलवार लहराकर दहशत फैलाने निकला बदमाश, कोतवाली पुलिस ने दबोचा! लोगों को डरा-धमका रहा 26 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

दहशतगर्दी करते 01 बदमाश को धारदार तलवार सहित किया गया गिरफ्तार ।

बिलासपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कार्यवाही कर क्षेत्र में अड्डेबाजों, आदतन बदमाशों पर सतत् निगाह रखी जा रही है। दिनांक – 24. 10.26 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि आरोपी मिथलेष सिंह ठाकुर उर्फ डोमचुल के द्वारा कतियापारा उदईचौक के पास धारदार तलवार लहराकर आने जाने वाले लोगों डरा धमका रहा है कि मुखबीर की सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.), को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी मिथलेश सिंह ठाकुर उर्फ डोमचुल को पकडा गया जिसके पास धारदार 01 नग तलवार मिला आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप. क. 627/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

जप्त हथियार – 01 नग धारदार तलवार ।

नाम आरोपी :- मिथलेश सिंह ठाकुर उर्फ डोमचुल पिता राकेश सिंह ठाकुर उम्र 26 वर्ष निवासी कतियापारा उदई चौक थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. ।

Crime