दुर्गा विसर्जन के बाद आधी रात को हुआ विवाद, फिर चाकू से जानलेवा हमला! भाठागांव में युवक पर वार कर फरार हुआ आरोपी, पुरानी बस्ती पुलिस ने दबोचा; बटनदार चाकू भी जब्त

दुर्गा विसर्जन के बाद आधी रात को हुआ विवाद, फिर चाकू से जानलेवा हमला! भाठागांव में युवक पर वार कर फरार हुआ आरोपी, पुरानी बस्ती पुलिस ने दबोचा; बटनदार चाकू भी जब्त

चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई

पुरानी रंजिश एवं विवाद के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

रायपुर : प्रकरण में प्रार्थी -निवासी त्रिमूर्ति चौक, भाठागांव, रायपुर द्वारा थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22.10.2026 की रात्रि वह अपने परिचितों के साथ दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम से वापस आने के बाद दिनांक 23.10.2026 की रात्रि लगभग 01:30 बजे छिरिपारा, भाठागांव स्थित दंतेश्वरी मंदिर के पास उसकी मुलाकात आरोपी रवि ध्रुव से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने प्रार्थी एवं उसके साथियों पर टिप्पणी करते हुए विवाद शुरू कर दिया। प्रार्थी द्वारा गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी के दाहिने पैर की जांघ एवं घुटने के नीचे चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया l डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिंसन गुड़िया  एडीसीपी पश्चिम राहुल देव शर्मा, एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह के द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी करने के निर्देश दिए गए l थाना प्रभारी पुरानी बस्ती द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ़्तारी हेतु रवाना किया गया l

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। विवेचना के दौरान आरोपी रवि ध्रुव, पिता संजय ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी दंतेश्वरी मंदिर के पास, छिरिपारा, भाठागांव, रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू एवं घटना के समय पहनी गई शर्ट जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए  गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

गिरफ्तार आरोपी:- रवि ध्रुव, पिता संजय ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी छिरिपारा, भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।

अपराध क्रमांक : 558/2026 : धाराएं : 296, 109(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट।

Crime