‘तेरी वजह से पकड़े गए थे’ कहकर शुरू हुआ विवाद, फिर सिर-गले पर किया हमला! बिलासपुर के लावर गांव में हत्या के प्रयास का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार और हथियार जब्त।

‘तेरी वजह से पकड़े गए थे’ कहकर शुरू हुआ विवाद, फिर सिर-गले पर किया हमला! बिलासपुर के लावर गांव में हत्या के प्रयास का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार और हथियार जब्त।

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपीगणो द्वारा किया गया हत्या का प्रयास

05 आरोपीयो को किया गया गिरफ्‌तार, भेजा गया जेल।

बिलासपुर : दिनांक 20.10.2026 की रात्रि करीब 08:30 से 09:00 बजे ग्राम लावर भोथीडीह के मीडिल स्कूल परिसर में रावण दहन पश्चात् विगत 02 माह पूर्व प्रकरण के आहत भानू कैवर्त उम्र 17 साल को किसी अज्ञात लडकी के साथ प्रकरण के आरोपी अरूण खुटे उर्फ गड्डू व अन्य साथियों के साथ पकडे थे उसी बात को लेकर आहत लडका अरूण खुटे को तेरी वजह से पकडा गया था कहकर बात विवाद गाली गुफ्‌तार करने लगा तो आरोपी अरूण खुटे उर्फ गुड्डू, संजीत कारके, संजू उर्फ शुभम यादव, सिद्वार्थ कारके और संजू कारके द्वारा मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देकर जान से मारने की नियत से हाथ में पहने चूड़ा एवं डण्डा से सिर, गला व हाथ में हमला किये है जिससे आहत के सिर फट गया है तथा गले व हाथ में चोट आया है।

आहत/प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मस्तुरी में अपराध कमांक 773/2026 धारा 296, 115(2),191(1), 191(2), 109, 324(4) बीएनएस के अतंर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगणो को पकड़ कर घटना में प्रयुक्त चूड़ एवं डण्डा जप्ती कार्यवाही बाद आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

घटना में प्रयुक्त चूड़ा एवं डण्डा जप्त

गिरफ्तार आरोपी का नाम :-

01. अरूण कुमार खुटे उर्फ गुड्डू सतनामी पिता गणेश खुटे उम्र 21 साल निवासी ग्राम लावर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

02. संजीत कारके पिता श्याम लाल कारके उम्र 27 साल निवासी ग्राम लावर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

03. संजू कारके पिता श्याम लाल कारके उम्र 22 साल निवासी ग्राम लावर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

04. सिद्वार्थ उर्फ चिंटू कारके पिता भुनेश्वर कारके उम्र 26 साल निवासी ग्राम लावर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

05. संजू उर्फ शुभम यादव पिता जनक यादव उम्र 26 साल निवासी ग्राम लावर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

Crime