महिला से बदसलूकी के मामले में पुलिस की तेजी, शिकायत मिलते ही आरोपी शिवम कौशिक गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

महिला से बदसलूकी के मामले में पुलिस की तेजी, शिकायत मिलते ही आरोपी शिवम कौशिक गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अपने पड़ोसी को जबरदस्ती रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी केे विरूद्ध हिर्री पुलिस की त्वरित कार्यवाही

एफआईआर के चंद घंटो बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया  

बिलासपुर : दिनांक 20.10.2026 को प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पड़ोसी बेइज्जत करने की नियत से रास्ता रोककर मारपीट करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा राजेष जोषी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, के नेतृत्व में टीम तैयार कर प्रकरण के आरोपी की तलाष कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध धारा सदर का जुर्म करना स्वीकार किये हैं। आरोपी शिवम कौशिक पिता शोभनाथ कौशिक उम्र 27 साल साकिन सकर्रा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. को दिनांक 20.10.2026 के 19ः40 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, पीएसआई उषा निषाद, सउनि दिवाकर सिंह, आर.क्र. 1383 जितेन्द्र कुमार जगत का विशेष योगदान रहा।

घटना स्थल:- ग्राम सकर्रा पानी टंकी के पास थाना हिर्री जिला बिलासपुर

आरोपी:- शिवम कौशिक पिता शोभनाथ कौशिक उम्र 27 साल साकिन सकर्रा थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग.

Crime