आपरेशन बाज के तहत् मिली सफलता।
बिल्हा पुलिस का स्थायी वारंटी पतासाजी पर विशेष अभियान।
दीगर जिला के वारंटी पुलिस के पकड मे।
वारंट ‘‘बी‘‘ का आरोपी काफी समय से लुक छिप रहा था।
01 हफ्ते के भीतर 11 स्थायी वारंट की तामिली।
बिलासपुर : उमनि एवं वपुअ रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को आपरेशन बाज के तहत् स्थायी वारंट तामिल करने निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर स्थायी वारंटी की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान सूचना तंत्र से जानकारी प्राप्त कर जिला बलौदाबाजार के रमदईया निवासी लीलाराम धु्रव जो सडक दुर्घटना के प्रकरण का अभियुक्त था जो काफी समय से लुक छिप रहा था पकडकर आज दिनांक 19.10.2026 को माननीय न्यायायल पेश किया गया है। आगे भी स्थायी वारंटी तामिली लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार बंजारे, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, आर. 803 उपेन्द्र ठाकुर, आर. 1431 अर्जुन जांगडे व आरक्षक 1390 संतोष मरकाम का विशेष योगदान रहा।
नाम स्थायी वारंटी – लीलाराम धु्रव पिता जोहन सिंह धु्रव उम्र 23 वर्ष निवासी रमदईया थाना बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार

