प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्रोसन-10 की अवैध बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार
209 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, स्कूटी एवं मोबाइल फोन सहित कुल 1,43,600/- रूपये का मशरूका जप्त
एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
रायपुर : दिनांक 18.10.2026 को एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर वाहन एवं व्यक्ति की पतासाजी करते हुये चिन्हांकित कर घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रोहित धरमवानी निवासी गुढ़ियारी, रायपुर बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम (नाइट्रोसन-10) बरामद हुई। टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उससे पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को फाफाडीह गंज रायपुर निवासी करण यादव से प्राप्त करना बताया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा करण यादव की पतासाजी करते हुये उसे भी पकड़ा गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 209 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम (नाईट्रोसन-10) तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक सी जी 04 आर सी 5848 एवं 01 मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,43,600/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 313/26 धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
गिरफ्तार आरोपी से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की उपलब्धता, परिवहन, बिक्री तथा सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी भूमिका का पता लगाया जा रहा है। प्रकरण में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी –
01. रोहित धरमवानी पिता परमेश्वर धरमवानी उम्र 27 वर्ष निवासी पार्वती नगर, मुर्राभट्ठी, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर।
02. करण यादव पिता स्व. बीरबल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी पाठक गली फाफाडीह नाकापारा गंज थाना गंज रायपुर।

