‘ऑपरेशन शंखनाद’ से कांसाबेल में मचा हड़कंप! गौवंश वध के मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 50 किलो मांस समेत कई साक्ष्य जब्त; 5 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

‘ऑपरेशन शंखनाद’ से कांसाबेल में मचा हड़कंप! गौवंश वध के मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 50 किलो मांस समेत कई साक्ष्य जब्त; 5 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

ऑपरेशन शंखनाद : 50 किलो गौ वंश मांस के साथ 05आरोपी गिरफ्तार , भेजा जेल।

मामला थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत ग्राम सागिभावना का

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर की रेड कार्रवाई, घटनास्थल से मिले गौवंश वध के साक्ष्य।

पूछताछ एवं आरोपियों की निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखी गई सामग्री की भी की गई जप्ती कार्रवाई।

जशपुर : जिले में गौवंश से संबंधित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के लिए जशपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना कांसाबेल पुलिस ने ग्राम सागीभावना के गिरजाटोली क्षेत्र में गौवंश का वध कर मांस काटने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लगभग 50 किलोग्राम गौमांस, लोहे का गड़ासा, प्लास्टिक का थैला, गौ वंश का सिर, चार पैर, चमड़ी, पूंछ सहित अन्य अवशेष तथा मांस काटने में प्रयुक्त लकड़ी का गुटका जप्त किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की तत्काल रेड कार्रवाई

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.10.2026 को थाना कांसाबेल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सागीभावना निवासी जकरियस तिग्गा अपने अन्य साथियों के साथ ग्राम सागीभावना के फिलिममुड़ा पहाड़ के नीचे, चट्टान एनोस के खेत के पास गौवंश का वध कर मांस काट रहे हैं तथा मांस का आपस में बंटवारा कर रहे हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना कांसाबेल पुलिस ने तत्काल मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के साथ घटनास्थल की घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

मौके पर मिला गौमांस एवं वध में प्रयुक्त गड़ासा

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर दबिश देने के दौरान जकरियस तिग्गा, पिता मंजर तिग्गा, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम सागीभावना, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर मौके पर मिला। घटनास्थल की जांच करने पर वहां गौवंश का वध कर मांस काटे जाने के साक्ष्य मिले।

पुलिस ने मौके से लगभग 50 किलोग्राम गौमांस एवं एक लोहे का गड़ासा बरामद किया। इसके अतिरिक्त घटनास्थल पर गौ वंश का सिर, चार पैर, चमड़ी, पूंछ सहित अन्य अवशेष तथा मांस काटने के लिए उपयोग किया गया लकड़ी का गुटका भी मिला। गौमांस को प्लास्टिक के थैले में रखा गया था। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में बरामद सामग्री का विधिवत जप्ती पंचनामा तैयार कर उसे पुलिस कब्जे में लिया।

कार्रवाई के दौरान अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों एवं प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर मामले की विवेचना आगे बढ़ाई।

पूछताछ में अन्य आरोपियों की संलिप्तता आई सामने

मौके पर मिले आरोपी जकरियस तिग्गा से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि ग्राम खारपानी से सफेद रंग की गौ वंश को ग्राम सागीभावना के फिलिममुड़ा पहाड़ के नीचे, चट्टान में एनोस के खेत के पास लाकर अपने साथियों के साथ उसका वध कर मांस काटा जा रहा था।

पूछताछ में मसीह दास तिर्की, धीरज तिग्गा एवं पीटर मिंज सहित अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आए। आरोपी द्वारा प्रस्तुत किए गए गड़ासे एवं गौमांस को गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्त किया गया। घटनास्थल से मिले गौवंश के अवशेषों को भी आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के तहत जप्त कर आगे की कार्रवाई की गई।

चार अन्य आरोपियों को पकड़कर की गई कार्रवाई

प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना कांसाबेल पुलिस ने अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी रखी। इसी क्रम में दिनांक 18.10.2026 को मसीह दास उर्फ ईशु दास, धीरज तिग्गा, पीटर उर्फ शांति पीटर मिंज एवं उदय कुमार मिंज को पकड़कर थाना लाया गया। इस प्रकार पुलिस ने मामले में कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पशु चिकित्सक को घटनास्थल पर बुलाया गया। पशु चिकित्सक से गौमांस एवं गौवंश के सिर, पैर, चमड़ी सहित अन्य अवशेषों का आवश्यक परीक्षण कराया गया। इसके पश्चात नियमानुसार अवशेषों को दफन कर पंचनामा तैयार किया गया। घटनास्थल से प्राप्त सामग्री को विधिवत जप्त कर प्रकरण में साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना कांसाबेल में अपराध क्रमांक 179/2026, धारा 325 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5 एवं 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.10.2026 को सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कांसाबेल निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, सहायक उप निरीक्षक राजेश यादव, आरक्षक शरतचंद्र बेहरा, विनोद यादव, कमल शांति व मरियानुस एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस गौवंश से संबंधित अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत 50 किलो गौ मांस के साथ 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।प्रकरण की विवेचना जारी है तथा घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी

1. जकरियस तिग्गा, उम्र 43 वर्ष।

2. मसीह दास उर्फ ईशु दास, उम्र 40 वर्ष।

3. धीरज तिग्गा, उम्र 36 वर्ष।

4. पीटर उर्फ शांति पीटर मिंज, उम्र 26 वर्ष।

5. उदय कुमार मिंज, उम्र 52 वर्ष।

सभी आरोपी निवासी ग्राम सागीभावना, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) के हैं।

जप्ती : लगभग 50 किलोग्राम गौमांस, 01 लोहे का गड़ासा, प्लास्टिक का थैला, गौ वंश के सिर, चार पैर, चमड़ी, पूंछ सहित अन्य अवशेष एवं मांस काटने में प्रयुक्त लकड़ी का गुटका।

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध थाना कांसाबेल में अपराध क्रमांक 179/2026, धारा 325 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5 एवं 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध।

Crime Jashpur