सरेराह तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने का आरोप, सकरी पुलिस ने दिखाई तत्परता! मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बिट्टू साहू को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से तलवार बरामद

सरेराह तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने का आरोप, सकरी पुलिस ने दिखाई तत्परता! मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बिट्टू साहू को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से तलवार बरामद

तलवार लहराकर लोगो को डराने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार

आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार किया गया जप्त

आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

बिलासपुर : दिनांक 17/10/2026 के रात्रि को मुखबीर सूचना मिला कि सकरी निवासी बिट्टू साहू सकरी महामाया मंदिर के पास लोहे का तलवार लहराते हुये लोगो को डरा धमका रहा है। मुखबीर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देख हुए तत्काल आरोपी को गिरफतार कर कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी संजय सिंदे  द्वारा थाना स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, मुखबीर के निशानदेही पर सकरी महामाया मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी इन्द्रकुमार साहू उर्फ इन्दु उर्फ बिट्टू साहू पिता सतीश साहू उम्र 27 साल निवासी पुराना बाजार के पास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर  को गिरफतार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपीगण – इन्द्रकुमार साहू उर्फ इन्दु उर्फ बिट्टू साहू पिता सतीश साहू उम्र 27 साल निवासी पुराना बाजार के पास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर  ।

Crime