प्रेम प्रसंग और आधार कार्ड को लेकर ऐसा बढ़ा विवाद कि मंगेतर पर हुआ जानलेवा हमला! पहले आंखों में डाली मिर्च, फिर धारदार हथियार से वार—जामुल पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

प्रेम प्रसंग और आधार कार्ड को लेकर ऐसा बढ़ा विवाद कि मंगेतर पर हुआ जानलेवा हमला! पहले आंखों में डाली मिर्च, फिर धारदार हथियार से वार—जामुल पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रेम संबंध एवं आधार कार्ड को लेकर उपजे विवाद के दौरान आरोपी द्वारा युवक पर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई।

दिनांक 15.10.2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे शिवपुरी क्षेत्र में आरोपी ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार किया।

हमले में घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु दुर्ग रेफर किया गया।

थाना जामुल पुलिस ने घायल एवं गवाहों के कथन दर्ज कर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त किया।

अपराध क्रमांक 779/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दुर्ग : प्रार्थी अमित कुमार बंजारे द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.10.2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे वह अपनी प्रेमिका किरण गुप्ता के साथ आरोपी दीपक गुप्ता के पास पहुंचा था। किरण द्वारा अपने प्रेमी से विवाह के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता के संबंध में आरोपी से आधार कार्ड मांगे जाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी।

इसी दौरान आरोपी दीपक गुप्ता ने नया मकान दिखाने की बात कहकर अमित को शिवपुरी क्षेत्र की ओर ले गया। वहां आरोपी ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर हत्या करने की नीयत से अपने पास रखे धारदार हथियार से वार किया। हमले के दौरान अमित एवं किरण ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दुर्ग रेफर किया गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 779/2026, धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस द्वारा घायल एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवक को नया मकान दिखाने के बहाने शिवपुरी क्षेत्र की ओर ले जाकर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला और हत्या करने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया।

घटना स्थल

शिवपुरी क्षेत्र, थाना जामुल, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

आरोपी का नाम– 1. दीपक गुप्ता, उम्र 48 वर्ष, निवासी कैंप-01, जलेबी चौक, दीदार स्टूडियो के पीछे, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामग्री

1. घटना में प्रयुक्त 01 धारदार हथियार।

सराहनीय कार्य

प्रकरण में थाना जामुल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए, घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। विवेचना में संलग्न पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि प्रेम संबंधों, पारिवारिक मामलों अथवा आपसी विवादों का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें। किसी भी विवाद की स्थिति में हिंसा का सहारा न लें। गंभीर विवाद या संभावित अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Crime