दुर्गा पूजा की खुशियों के बीच भगदड़ की त्रासदी से शोक, कोलकाता की घटना पर सीएम विष्णु देव साय भावुक; दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए की प्रार्थना

दुर्गा पूजा की खुशियों के बीच भगदड़ की त्रासदी से शोक, कोलकाता की घटना पर सीएम विष्णु देव साय भावुक; दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए की प्रार्थना

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

दिवंगतों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस त्रासदी में अपनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने माँ दुर्गा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

Chhattisgarh