टाटीबंध से भटगांव और चंगोराभाठा तक पुलिस की दबिश, लाखों का गांजा बरामद! महाराष्ट्र और यूपी से जुड़े आरोपी भी गिरफ्तार, 17 लाख रुपये से ज्यादा का माल जब्त

टाटीबंध से भटगांव और चंगोराभाठा तक पुलिस की दबिश, लाखों का गांजा बरामद! महाराष्ट्र और यूपी से जुड़े आरोपी भी गिरफ्तार, 17 लाख रुपये से ज्यादा का माल जब्त

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की नशे के अवैध कारोबार पर लगातार जारी है कार्यवाही

गांजा तस्करी/बिक्री की फिराक में 03 अंतर्राज्यीय सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार

गांजा तस्करी/बिक्री के तीन अलग-अलग मामलों में 01 महिला सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार।

थाना आमानाका क्षेत्र से 27.420 किलोग्राम, थाना मुजगहन क्षेत्र से 5.230 किलोग्राम तथा थाना डी.डी.नगर क्षेत्र से 778 ग्राम गांजा बरामद।

कुल 33.428 किलोग्राम गांजा तथा बिक्री नगदी रकम 35,000/- रूपये जप्त।

एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना आमानाका, यातायात पुलिस (टाटीबंध जोन), मुजगहन व डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

गिरफ्तार आरोपियों से गांजे की तस्करी एवं सप्लाई के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की, की जा रही है पतासाजी ।

रायपुर : रायपुर कमिश्नरेट में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीमों द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 91 प्रकरणों में कुल 201 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6,51,98,000/- रूपये (छः करोड़, इक्यावन लाख, अट्ठानवे हजार रूपये) कीमत का गांजा, ओशन ग्रो (गांजा), प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, एम.डी.एम.ए., पार्टी पिल्स, कोकीन, प्रतिबंधित सिरप, डोडा, हेरोइन (चिट्टा), ब्राउन शुगर, अफीम, नगदी रकम, चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन, कट्टा, चाकू व अन्य सामग्री किया गया है जप्त।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार तथा प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15-16.10.2026 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना आमानाका, यातायात पुलिस (टाटीबंध जोन), मुजगहन व डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा तीनों थाना क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी के 03 अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 33.428 किलोग्राम गांजा तथा बिक्री नगदी रकम 35,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 17,06,400 रुपये जप्त किया गया है।

प्रकरण क्रमांक 01 – थाना आमानाका

दिनांक 15.10.2026 को यातायात पुलिस (टाटीबंध जोन) की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर मोड़ के पास सड़क किनारे दो व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना आमानाका व यातायात पुलिस (टाटीबंध जोन) की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर एक पुरुष एवं एक महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम कृष्णा पाटिल एवं करिश्मा बताया। पुलिस टीम द्वारा दोनों के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें गांजा बरामद हुआ।

जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 27.420 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 13,71,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 348/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01.कृष्णा पाटिल पिता अनिल पाटिल उम्र 21 साल निवासी स्वामी विवेकानंद नगर शाहीपुल चौक थाना बीजापुरनाका जिला शोलापुर महाराष्ट्र।

02.श्रीमति करिश्मा पति सुंदर मिटे उम्र 28 साल निवासी कोडंवा केवलेवाणी थाना खडीमशीन जिला पूणे महाराष्ट्र।

प्रकरण क्रमांक 02 – थाना मुजगहन

दिनांक 15.10.2026 को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत रायपुर-धमतरी मार्ग पर ग्राम भटगांव ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर कहीं जाने की फिराक में है।

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश पटेल उर्फ सितेश बताया। पुलिस टीम द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ।

जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05.230 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 2,61,500/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 297/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – सतीश पटेल ऊर्फ सितेश पिता फूलचंद ऊर्फ रवि पटेल उम्र 26 साल निवासी ग्राम भागीपुर सेमरीमोड़ थाना उंचाहार जिला रायबरेली उत्तरप्रदेश। हाल पता – हल्लू माजरा रविदास मंदिर पास म0नं0 455 चंढीगढ़।

प्रकरण क्रमांक 03 – थाना डी.डी.नगर

दिनांक 16.10.2026 को एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा स्थित महादेवा तालाब परिसर घाट के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा हैं।

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोह. तौफीक निवासी डी डी नगर रायपुर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ।

जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 778 ग्राम गांजा कीमती लगभग 38,900/- रूपये तथा बिक्री नगदी रकम 35,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 73,900/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 664/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – मोह. तौफीक पिता मोह. रफीक उम्र 41 साल निवासी झूलेलाल गली ईदगाहभाठा थाना आजाद चौक रायपुर। हाल पता – चंगोराभाठा बाजार चौक शीतला मंदिर के पीछे थाना डी डी नगर रायपुर।

तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

गिरफ्तार आरोपियों से गांजे की उपलब्धता, परिवहन, बिक्री तथा सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरणों में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी भूमिंका का पता लगाया जा रहा है। प्रकरणों में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 17,06,400 रुपये जप्त।

Crime