पहले चुपके से बनाए अश्लील फोटो-वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर वसूले पैसे! पामगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

पहले चुपके से बनाए अश्लील फोटो-वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर वसूले पैसे! पामगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

₹10 हजार वसूलने के बाद भी नहीं रुका ब्लैकमेलिंग का खेल, पामगढ़ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जांजगीर चांपा : जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र का मामला आरोपी रूपेश भारती ने चुपके से पीड़िता की नहाते समय उसके न्यूड फोटो – वीडियो बना लिया था जिसे आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर ₹10,000 की मांग की थी। भयभीत पीड़िता ने आरोपी को  पैसे दे दिए इसके बावजूद आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था तथा पैसे नहीं देने पर गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी देता था।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 451/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 77, 79 एवं 308(2) में अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन आरक्षक भुनेश्वर पटेल, सीताराम सूर्यवंशी  थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी के विरुद्ध BNS की धारा 296, 351(3), 77, 79 एवं 308(2) के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Crime