आपरेशन बाज के तहत 22 वर्षो से फरार स्थायी वारंट पर तारबाहर पुलिस का शिकंजा।
धोखाधडी के प्रकरण में फरार था वारंटी ।
आरोपी हाबिल जान पिता ऐरिक जान सा. बंधवापारा शंकर नगर तोरवा बिलासपुर को घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार।
बिलासपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा स्थायी वारंटो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे आपरेशन बाज के तहत स्थायी वारंटी हाबिल जान पिता ऐरिक जान सा. बंधवापारा शंकर नगर तोरवा बिलासपुर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 200/1998 दर्ज कर माननीय में पेश किया गया था उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी के विरूद्ध वर्ष 2004 में स्थायी वारंट जारी किया गया था । उक्त आरोपी को मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार माननीय पेश किया गया है।

