नागलोक के 16 गांवों में लो वोल्टेज से मिलेगी राहत? समडमा में ₹2.91 करोड़ से बन रहा बिजली सब स्टेशन, वर्षों पुरानी परेशानी खत्म होने की जगी उम्मीद!

नागलोक के 16 गांवों में लो वोल्टेज से मिलेगी राहत? समडमा में ₹2.91 करोड़ से बन रहा बिजली सब स्टेशन, वर्षों पुरानी परेशानी खत्म होने की जगी उम्मीद!

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर समडमा में 2.91 करोड़ की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन

33/11 केवी सब स्टेशन शुरू होने से नागलोक क्षेत्र के दर्जनों गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से राहत

समडमा सहित 16 गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

जशपुर : जशपुर जिले के नागलोक क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याओं से परेशान उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर फरसाबहार तहसील के समडमा में 2 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। सब स्टेशन के निर्माण और विद्युत आपूर्ति शुरू होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली व्यवस्था मजबूत होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को घरेलू कार्यों, कृषि गतिविधियों और विद्युत उपकरणों के संचालन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में समडमा में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण क्षेत्र की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके शुरू होने से स्थानीय विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।

16 गांवों के उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ

समडमा में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन से समडमा, सांको, साहिलता, बांसाझाल, छरला, मांझापारा, कोरचिकानी, लावाकेरा, जूनाडीह, जगदमपुर, रेंगारमुण्डा, जाडामल, बेलडीपा, चालडीह, जामडांड और रंगीयाडीपा सहित आसपास के गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। सब स्टेशन चालू होने के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी और लो वोल्टेज की समस्या में कमी लाने में मदद मिलेगी।

विद्युत अधोसंरचना मजबूत होने से बढ़ेंगी सुविधाएं

विद्युत सब स्टेशन का निर्माण क्षेत्र में बिजली की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय स्तर पर विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही घरेलू जरूरतों, कृषि कार्यों और अन्य गतिविधियों के लिए गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। समडमा में सब स्टेशन का निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है। लंबे समय से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में किए जा रहे इस कार्य के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है।

Jashpur