रायपुरा अंडरब्रिज के पास झोले में क्या लेकर ग्राहक तलाश रहा था युवक? पुलिस ने 32 पाव अवैध शराब के साथ दबोचा

रायपुरा अंडरब्रिज के पास झोले में क्या लेकर ग्राहक तलाश रहा था युवक? पुलिस ने 32 पाव अवैध शराब के साथ दबोचा

अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध डी.डी. नगर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 5.760 बल्क लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना डी.डी. नगर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से 32 पाव रोमियो देशी मदिरा मसाला शराब जब्त।

जब्त शराब की कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹3,200/-।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 655/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।

रायपुर : पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना डी.डी. नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 12.10.2026 को थाना डी.डी. नगर पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रायपुरा अण्डर ब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहन शर्मा पिता खेलन प्रसाद शर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी इन्द्रप्रस्थ फेस-2, डीडी नगर, रायपुर बताया।

आरोपी के कब्जे में रखे झोले की तलाशी लेने पर 32 पाव रोमियो देशी मदिरा मसाला शराब, कुल 5.760 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹3,200/- बरामद हुई। आरोपी से उक्त शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया |आरोपी के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 655/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी– रोहन शर्मा, पिता खेलन प्रसाद शर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी इन्द्रप्रस्थ फेस-2, डीडी नगर, रायपुर।

Crime