जशपुर में पेंशन और वेतन निर्धारण के लिए बड़ा मौका! वर्षों से दफ्तरों में अटके प्रकरणों के निराकरण को 14 अक्टूबर को लगेगा जिला स्तरीय शिविर, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगी राहत की उम्मीद

जशपुर में पेंशन और वेतन निर्धारण के लिए बड़ा मौका! वर्षों से दफ्तरों में अटके प्रकरणों के निराकरण को 14 अक्टूबर को लगेगा जिला स्तरीय शिविर, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगी राहत की उम्मीद

जशपुर में लंबित पेंशन और वेतन निर्धारण प्रकरणों के लिए शिविर 14 अक्टूबर को

जशपुर : जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अम्बिकापुर के निर्देश पर यह शिविर दिनांक 14 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार को प्रातः 10:30 बजे, मंत्रणा सभाकक्ष, कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर में आयोजित होगा।

जिला प्रशासन ने जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालय के अधिकारियों / कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों के साथ शिविर में उपस्थित होकर उनका निराकरण कराना सुनिश्चित करें।

यह शिविर सेवानिवृत होने वाले और जो सेवानिवृत हो चुके जिनका प्रकरण लंबित है उन कर्मचारियों के लिए राहत भरा साबित होगा।

Jashpur