शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह का हुआ पर्दाफाश
शादी का विज्ञापन चलाकर, शादी कराने के नाम से लोगों से करते थे ठगी
साइबर क्राइम पोर्टल में दर्ज शिकायत पर साइबर थाना की कार्यवाही
प्रार्थी से 5 लाख 65 हजार 355 रूपये की हुई थी ठगी
लड़की के द्वारा चिकनी चुपड़ी बातों पर फंसाकर प्रार्थी से ठगे पैसे
व्हाट्सअप चैटिंग मोबाइल कॉल के जरिए की गई ठगी
4 महिला 1 पुरुष सहित 5 आरोपी हुए गिरफ्तार
जांजगीर-चम्पा : प्रार्थी रेशम लाल साहू उम्र 53 वर्ष निवासी नवागढ का अपने लिए शादी के लिए रिश्ता देख रहा था कि मोबाइल में शादी का विज्ञापन आया जिसमें संपर्क करने पर महासमुंद की पदमा नाम की लड़की जो govt हॉस्पिटल में नर्स है , से शादी का रिश्ता फिक्स करने का वादा किया गया जिसके बाद कुछ पेमेंट करने के बाद लड़की का मोबाइल नंबर प्रार्थी को उपलब्ध कराया गया , प्रार्थी के द्वारा व्हाट्सअप चैटिंग और मोबाइल से बातचित करने के दौरा पदमा के द्वारा अलग अलग बहने से कभी मां के इलाज के नाम पर, कभी खुद के इलाज के नाम पर, कभी एक्सीडेंट होने के नाम पर , कभी मां की मृत्यु होने के नाम पर अलग अलग बहाना बनाकर पैसा मांगने से प्रार्थी 5 लाख 65 हजार 355 रुपए मे खाता में डाला गया , प्रार्थी अपना जमीन के बेचे रुपए ओर अन्य जगह से उधारी लेकर पैसा पदमा को दिया था , जब प्रार्थी लड़की से मिलने की बात करने लगा तब लड़की अलग अलग बहाना बनाने लगी , प्रार्थी रेशम लाल साहू महासमुंद सरकारी अस्पताल पता करने गया तो वहां पदमा नाम की कोई लड़की नहीं मिली , आसपास पता किया जो कोई पता नहीं चला जिस पर प्रार्थी को ठगी का एहसास हुआ तब 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया , जिस पर साइबर थाना में अपराध क्रमांक 10/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
विवेचना के दौरान सायबर पोर्टल की मदद से आरोपियों के खाता नंबर , बैंक डिटेल, मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया जो आरोपीगण राजनंदगांव के रहने वाले पता चला जिस पर , राजनांदगांव जाकर पता करने पर भूमिका रंगारी निवाशी राजनांदगांव का होना पाया गया जो पदमा बनकर रेशम लाल से बात करती थी और अपने खाता में लगभग ढाई लाख रुपए ली थी , साथ ही साथ आरोपिया पदमा/भूमिका रंगारी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया जिसने अपने मेमोरण्डम कथन में बताया वर्ष 2025 में लव लाईक रिश्ते मैरिज ब्यूरो में काम करती थी तथा काम छोड़ने के बाद बेरोजगार होने से स्वयं एक फर्जी संस्था का संचालन करने लगी और मोबाइल में विज्ञापन चलाकर लोगों को शादी का झांसा देकर पैसे का ठगी करती थी जिसमें भूमिका / पदमा के साथी रोहित कुमार गुप्ता, नसीम बानो , तय्यबा बानो, शायना बानो के द्वारा सहयोग किया गया था इनके द्वारा कमीशन के लालच में पैसे प्राप्त करने के लिए अपना खाता दिया गया था ढाई लाख के अलावा अन्य पैसे इनके साथियों के खाता में ट्रांसफर होना पाया गया है जिन्हें आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । भूमिका रंगारी के विरुद्ध साइबर पोर्टल और भी शादी के नाम पर रिश्ता करने पैसे लेने के शिकायत दर्ज है । संबंधित थाना को सूचित किया गया है ।
जांजगीर पुलिस की अपील :-
मोबाइल में किसी भी विज्ञापन को देखकर विश्वास ना करें चाहे वह शादी के लिए हो या किसी सामान की खरीदी के लिए विश्वसनीय वेबसाइट पर ही जाकर समान खरीदे या शादी के लिए रिश्ते देखें।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा , प्रशिक्षु उप निरीक्षक लक्ष्मी साहू, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंग, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा , आरक्षक गिरीश कश्यप, पद्मराज सिंह, दिव्या सिंह का योगदान रहा।
गिरफ्तार नाम आरोपी –
(01) भूमिका रंगारी साकिन राजनांदगांव थाना चिखली राजनांदगांव
(02) रोहित कुमार गुप्ता साकिन बसंतपुर राजनांदगांव जिला राजनांदगांव
(3) नसीम बानो साकिन राजनांदगांव थाना चिखली जिला राजनांदगांव
(4) तय्यबा बानो साकिन राजनांदगांव
(5) शायना बानो साकिन थाना चिखली जिला राजनांदगांव

