कटरा जंगल में चल रहा था आखिर कौन-सा खेल? पुलिस की अचानक दबिश से जुए के फड़ पर मचा हड़कंप, 9 जुआरी गिरफ्तार; 11 बाइक, ब्रेजा कार, 8 मोबाइल और ₹47,500 नकद जब्त!

कटरा जंगल में चल रहा था आखिर कौन-सा खेल? पुलिस की अचानक दबिश से जुए के फड़ पर मचा हड़कंप, 9 जुआरी गिरफ्तार; 11 बाइक, ब्रेजा कार, 8 मोबाइल और ₹47,500 नकद जब्त!

पंतोरा क्षेत्र के कटरा जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 9 जुवाडियांनो को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

जुआरियों से नगदी रकम 47500/₹, घटना स्थल से 11 नग मोटर सायकल, 01 ब्रेजा कार, 08 नग मोबाइल एवं 52 पत्ती ताश जब्त

जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर-चांपा जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में चौकी पतोरा पुलिस एवं रिस्पांस टीम की संयुक्त रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण

चौकी पंतोरा क्षेत्र के कटरा जंगल में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते पाए गए 09 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

जुवाडियांनो के नाम

01. दीपक राय 42 वर्ष निवासी मड़वा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार

02. रूपचंद रात्रे उम्र 36 साल निवासी देवरी थाना सीपत जिला बिलासपुर

03. संजू कुमार सूर्यवंशी उम्र 28 साल निवासी रसौटा थाना पामगढ़

04. रमेश कुमार कश्यप उम्र 28 साल निवासी झूलन थाना पामगढ़

05. सुरेंद्र लहरे उम्र 26 साल निवासी रसौटा थाना पामगढ़

06. सुनील सिंह ठाकुर उम्र 27 साल निवासी कोटमीसोनार

07. साहिल लहरे उम्र 22 साल निवासी रसौटा थाना पामगढ़

08. मयंक शर्मा उम्र 22 साल निवासी उसलापुर जिला बिलासपुर

09. विशाल सिंह ठाकुर उम्र 24 साल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा

जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील: जिले में जुआ – सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में PSI अभिलाष सिन्हा, Asi जयनंदन मार्बल, आरक्षक लक्ष्मीनारायण कौशिक, युवराज, नितेश सिंह, भुनेश्वर पटेल, दिलीप माथुर चौकी पंतोरा एवं रिस्पांस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Crime