नंबर प्लेट फेंकी, चोरी की बाइक छिपाई… फिर भी पुलिस से नहीं बच सके आरोपी! गांधीनगर पुलिस ने खोली दो वाहन चोरियों की परतें, दो आरोपी गिरफ्तार और दो मोटरसाइकिलें जब्त

नंबर प्लेट फेंकी, चोरी की बाइक छिपाई… फिर भी पुलिस से नहीं बच सके आरोपी! गांधीनगर पुलिस ने खोली दो वाहन चोरियों की परतें, दो आरोपी गिरफ्तार और दो मोटरसाइकिलें जब्त

दोपहया वाहन चोरी के 02 मामलो का हुआ खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार, 02 मोटरसायकल भीं जप्त

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामलों में आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

दोपहिया वाहन चोरी के मामलो में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार त्वरित कार्यवाही।

आरोपी सुशील सांडिल्य आदतन किस्मत का अपराधी है,जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली एवं गांधीनगर में पूर्व से अपराध पंजीबद्ध है।

अंबिकापुर : प्रार्थी रोहित सिंह साकिन कुंभीडांड वाड्रफनगर, हाल मुकाम- सिंह कॉलोनी, तुर्रापानी, अम्बिकापुर द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी के पिता के नाम की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस क्रमांक सीजी/29/ए जी/3079 कों प्रार्थी उपयोग करता था कि घटना दिनांक कों उक्त मोटरसायकल कों प्रार्थी सिंह कॉलोनी तुर्रापानी परिसर में खड़ा किया था, जो दिनांक 18/09/26 की रात कोई अज्ञात व्यक्ति उक्त मोटरसायकल की चोरी कर ले गया है, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 594/26 धारा 305(बी) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा संदेहियो के सम्बन्ध में पता तलाश किया जा रहा था जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से मुखबिर सूचना पर संदेही सुशील शांडिल्य को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (01) ​सुशील शांडिल्य आत्मज सधवन शांडिल्य, उम्र 26 वर्ष, साकिन धंधापुर रेवतपुर थाना राजपुर हाल मुकाम नमनाकला पुराना पानी टंकी के पास, थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया कि उसने दिनांक 19/09/26 को अपने साथी अभिषेक सोनी के साथ मिलकर सिंह कॉलोनी से प्रार्थी की स्प्लेंडर प्लस की चोरी की थी। तेल खत्म हो जाने के कारण उन्होंने वाहन को सुभाषनगर में छिपा दिया था और उसकी नंबर प्लेट खोलकर फेंक दी थी। आरोपी से हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर इससे पहले भी सुभाषनगर राधे निवास के पास से एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी/15/डी डब्लू/3084 की चोरी कर छुपाकर रखना स्वीकार किया, आरोपी के निशानदेही पर मामले में शामिल आरोपी अभिषेक सोनी कों मामले में पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (02) अभिषेक सोनी आत्मज जवाहर सोनी, उम्र 23 वर्ष निवासी सुभाषनगर अम्बिका विद्या निकेतन स्कूल के पास थाना गांधीनगर का होना बताया, पूछताछ में आरोपी वाहन चोरी की घटना में संलिप्त होना स्वीकार किया आरोपियों के निशानदेही पर चोरी कि 02 नग मोटरसायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 01 लाख रूपये बरामद किया गया है। सुभाषनगर राधे निवास के पास से मोटरसायकल चोरी के मामले में थाना गांधीनगर में अपराध दर्ज है जिस मामले में आरोपियों के विरुद्ध के अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक रुस्तम सोनवानी, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल सक्रिय रहे।

Crime