पांच साल से फरार वारंटी पर पुलिस का शिकंजा, पुराना मामला फिर आया सुर्खियों में! जांजगीर-चांपा की मुलमुला पुलिस ने मारपीट के आरोपी को पकड़कर पहुंचाया जेल

पांच साल से फरार वारंटी पर पुलिस का शिकंजा, पुराना मामला फिर आया सुर्खियों में! जांजगीर-चांपा की मुलमुला पुलिस ने मारपीट के आरोपी को पकड़कर पहुंचाया जेल

5 साल से फरार स्थायी वारंटी को पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांजगीर-चांपा : जिले में फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुलमुला पुलिस ने पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे मारपीट के आरोपी एवं स्थायी वारंटी मंगलू राम गोंड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना मुलमुला पुलिस ने फरार स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की। इसी क्रम में दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को वारंटी मंगलू राम गोंड को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश उपरांत जेल भेज दिया गया।

जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील:

जिले में कानून- व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Crime