मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, नैला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीन आरोपी गिरफ्तार; 19 और 32 वर्षीय आरोपियों से चोरी की पल्सर बरामद, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई

मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, नैला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीन आरोपी गिरफ्तार; 19 और 32 वर्षीय आरोपियों से चोरी की पल्सर बरामद, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में नैला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों कब्जे से चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG12- BM-5650 बरामद।

आरोपियों को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड भेजा जा चुका है

जांजगीर-चांपा : प्रार्थी अमरदास मानिकपुरी, निवासी ग्राम दहकोनी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा ने थाना नैला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04 अक्टूबर 2026 को शाम लगभग 05:00 बजे वह अपने दोस्तों के साथ शराब दुकान गया था। इस दौरान उसने अपनी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG12-BM- 5650 को दुकान के सामने खड़ा किया था। कुछ समय बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर पुलिस चौकी नैला में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क एवं सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु टीम रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा संदेहियों से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

विवेचना दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर तीन संदेही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी सोमनाथ यादव,

दीपेश कुमार टैगोर उर्फ छोटा, राजकुमार सूर्यवंशी उर्फ सोनू को  गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, ASI नरेंद्र शुक्ला, आरक्षक संतोष प्रधान डीकेश्वर साहू नवीन तरुण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीगण

1. सोमनाथ यादव उर्फ बूचू, उम्र 19 वर्ष, निवासी साकिनपाली, चौकी नैला।

2. दीपेश कुमार टैगोर उर्फ छोटा, उम्र 19 वर्ष, निवासी साकिन पाली, चौकी नैला

3. राजकुमार सूर्यवंशी उर्फ सोनू, उम्र 32 वर्ष, निवासी साकिनपाली, वार्ड क्रमांक 14, चौकी नैला जिला जांजगीर- चांपा

Crime