रेत माफियाओं पर शिकंजा कसने उतरा प्रशासन, जांजगीर-चांपा में एक साथ 8 वाहन जब्त! नवापारा में अवैध उत्खनन करते मिली जेसीबी, पीथमपुर में हसदेव नदी से रेत परिवहन करते 7 ट्रैक्टर पकड़े गए

रेत माफियाओं पर शिकंजा कसने उतरा प्रशासन, जांजगीर-चांपा में एक साथ 8 वाहन जब्त! नवापारा में अवैध उत्खनन करते मिली जेसीबी, पीथमपुर में हसदेव नदी से रेत परिवहन करते 7 ट्रैक्टर पकड़े गए

रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

जांजगीर-चांपा  : कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम के लिए राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच कर लगातार कार्रवाई गई है।

खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के ग्राम नवापारा (केवा) में खनिज रेत के अवैध उत्खनन में 1 जेसीबी एक्सकैवेटर मशीन को संलिप्त पाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके साथ ही ग्राम महुदा, पिपरदा, पुछेली, पीथमपुर, हाथनेवरा, चांपा, नवागढ़ क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जांच मे ग्राम पीथमपुर से 07 ट्रेक्टर को हसदेव नदी क्षेत्र से खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर में खनिज नियम के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया है। जब्त वाहनों को पुलिस थाना चांपा, नवागढ़ तथा कलेक्टोरेट परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया।

दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर महोबे ने जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Crime