“क्षितिज-अपार संभावनाएं” अंतर्गत दिव्यांगजन विद्यार्थियों के लिए छात्रगृह योजना हेतु आवेदन आमंत्रित
जशपुर : समाज कल्याण विभाग जशपुर द्वारा द्वारा “क्षितिज-अपार संभावनाएं” दिव्यांग व्यक्ति (समान अवसर, अधिकारो का संरक्षण एवं पूर्ण भागीदारी) अधिनियम, 1995 के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित, उन्हें संबल प्रदान करने एवं उनके अधिकारो का संरक्षण हेतु 1 या 1 से अधिक दिव्यांग विद्यार्थियों के समूह को किराये के भवन में निःशुल्क आवास सुविधा उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान किया जाना है।
योजना से राज्य के दिव्यांग विद्यार्थी समूह देश के अन्य राज्य में भी अध्ययन करने हेतु लाभ ले सकेंगे। योजना की पात्रता एवं शर्ते निम्नानुसार होगी:-
1. योजना हेतु पात्रता:-
1. दिव्यांगता 40 प्रतिशत या इससे अधिक हो।
2. आवेदक छ.ग. राज्य का मूल निवासी हो।
3. उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण।
4. आई.टी.आई/पॉलिटेक्निक/स्नातक एवं स्नातकोत्तर (कला, वाणिज्य एवं विज्ञान) में नियमित विद्यार्थी अथवा
5. चिकित्सा/तकनीकी/व्यावसायिक शिक्षा में स्नातक एवं स्नातकोत्तर अध्ययनरत नियमित विद्यार्थी।
6. शिक्षण संस्थान से आवेदक के मूल निवास की दूरी 20 किलोमीटर से अधिक हो।
उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा “क्षितिज-अपार संभावनाएं” अंतर्गत उच्च शिक्षा में अध्ययनरत नियमित दिव्यांगजन छात्रों का ऑफ/ऑनलाईन आवेदन समस्त महाविद्यालय/उच्च शिक्षा संस्थाओ द्वारा आयु, जन्मतिथि, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आदि का परीक्षण एवं प्रमाणित कर उप संचालक, जिला कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, जिला जशपुर (छ.ग.) को उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।

