फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर युवती से जबरन अनाचार का आरोप—चांपा पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी अभिषेक सागर को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

फेसबुक पर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर युवती से जबरन अनाचार का आरोप—चांपा पुलिस ने 21 वर्षीय आरोपी अभिषेक सागर को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार,  आरोपी गिरफ्तार

थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

फेसबुक के जरिए हुई थी पहचान, शादी का भरोसा देकर आरोपी द्वारा किया जबरन अनाचार

गिरफ्तार आरोपी अभिषेक सागर (21 वर्ष) निवासी देवरी थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा : जिले के थाना चांपा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का जबरन अनाचार करने के मामले में आरोपी अभिषेक सागर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पीड़िता से सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी ने प्रेम संबंध होने तथा शादी करने का भरोसा दिलाकर पीड़िता से जबरन अनाचार किया है, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 490/2026 धारा 69 bns के तहत अपराध पंजीबद्ध कर  विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विवेचना दौरान सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे थाना प्रभारी चांपा, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, आरक्षक आदित्य प्रताप सिंह, महिला आरक्षक निरमा टोप्पो का विशेष योगदान रहा।

Crime