खूनी रिश्ते का खौफनाक अंत! जमीन के पैसों को लेकर बेटे ने पिता की टांगी से हत्या की—मौके से खून लगी टांगी बरामद, आरोपी मुकेश कुमार सिंह गिरफ्तार

खूनी रिश्ते का खौफनाक अंत! जमीन के पैसों को लेकर बेटे ने पिता की टांगी से हत्या की—मौके से खून लगी टांगी बरामद, आरोपी मुकेश कुमार सिंह गिरफ्तार

हत्या के मामले का आरोपी गिरफ्तार।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना दरिमा पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही।

जमीन बिक्री के पैसों को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के दौरान पुत्र ने पिता के सिर पर टांगी से गंभीर चोट कारित कर की थी हत्या।

आरोपी के निशानदेही पर घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त टांगी किया गया जब्त।

गंभीर मामलो में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही।

अम्बिकापुर : प्रार्थी मधुवन शंकर सिंह साकिन भालूकछार इमलीपारा, थाना दरिमा द्वारा दिनांक 03/10/26 कों थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि सुबह करीब 11:00 बजे प्रार्थी कों सूचना मिला कि उसके बड़े भाई रामाशंकर सिंह की हत्या उनके ही बेटे मुकेश कुमार सिंह ने टांगी से मार कर कर दी है। प्रार्थी के घर पहुँचने पर बड़े भाई रामाशंकर का शव घर के कमरे में मिला, जिनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और काफी खून निकला हुआ था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 225/2026, धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

मामले कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना दरिमा पुलिस टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त वैधानिक कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा एफएसएल टीम के साथ पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाये गए, एवं मामले के आरोपी मुकेश कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम मुकेश कुमार सिंह पिता रामाशंकर सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम भालूकछार, थाना दरिमा, जिला सरगुजा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया कि जमीन बिक्री के पैसों को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी नाराज होकर टांगी से अपने पिता के सिर पर गंभीर चोट कारित कर उनकी हत्या कर दिया है, आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल से लोहे की टांगी खून लगा हुआ जब्त किया गया, आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस का अपराध घटित करना सिद्ध पाए जाने पर आरोपी कों प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दरिमा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निशांत गौरव कुर्रे, उप निरीक्षक राजेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, आरक्षक अशोक कुजूर, अकलेश यादव, शरद राजवाड़े, सुरेश यादव, निमल, शेरशाह मिंज, अलोक, भूपेंद्र सिंह सक्रिय रहे।

Crime