सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों को बड़ी राहत: सेवा सेतु शिविर बने समस्या समाधान का सशक्त माध्यम, गांव में ही मिल रही शासकीय योजनाओं और सेवाओं की सुविधा

सेवा संकल्प अभियान में ग्रामीणों को बड़ी राहत: सेवा सेतु शिविर बने समस्या समाधान का सशक्त माध्यम, गांव में ही मिल रही शासकीय योजनाओं और सेवाओं की सुविधा

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो रहा निराकरण, शिविर में हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया

जशपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में सेवा सेतु शिविरों का आयोजन कर आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके गांव और पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है।

विभिन्न विभागों द्वारा सामग्री वितरण किया गया

सेवा सेतु शिविर में पेंशन, राशन, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में बगीचा विकासखंड के ग्राम कामारीमा तथा जनपद पंचायत कांसाबेल में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रम विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए दूरस्थ कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।

Jashpur