ग्राहक का इंतजार कर रहा था शराब तस्कर, न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा—कब्जे से 32 पाव देशी मसाला शराब यानी 5.760 बल्क लीटर शराब बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

ग्राहक का इंतजार कर रहा था शराब तस्कर, न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा—कब्जे से 32 पाव देशी मसाला शराब यानी 5.760 बल्क लीटर शराब बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की कार्रवाई, 32 पाव देशी मदिरा मसाला शराब जब्त

अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, कुल 5.760 बल्क लीटर, कीमत लगभग ₹3,200/- बरामद।

आरोपी के विरुद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 348/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई।

रायपुर : पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेन्द्र नगर नवनीत पाटिल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध गतिविधियों एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

घटना का विवरण:-दिनांक 01.10.2026 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से देशी मदिरा मसाला शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुलेश माहेश्वरी, पिता मंगल दास माहेश्वरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, सतनामी भवन ट्रांसफार्मर गली, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर (छ.ग.) बताया।

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सफेद रंग के थैले में 32 पाव देशी मदिरा मसाला शराब, प्रत्येक पाव में 180 एमएल, कुल 5.760 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत ₹3,200/- बरामद हुई। आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को विधिवत जब्त किया गया।

आरोपी दुलेश माहेश्वरी के विरुद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 348/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी का न्यायिक रिमांड स्वीकृत किया गया।

आरोपी – दुलेश माहेश्वरी, पिता मंगल दास माहेश्वरी, उम्र 20 वर्ष,

निवासी सतनामी पारा, सतनामी भवन ट्रांसफार्मर गली, थाना तेलीबांधा, जिला रायपुर (छ. ग.)

Crime