ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’ तेज, अवैध शराब के खिलाफ 10 ठिकानों पर एक साथ दबिश; 302 पौवा शराब के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार, बिक्री में इस्तेमाल 5 वाहन समेत 2.49 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त

ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’ तेज, अवैध शराब के खिलाफ 10 ठिकानों पर एक साथ दबिश; 302 पौवा शराब के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार, बिक्री में इस्तेमाल 5 वाहन समेत 2.49 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त

ड्राई डे पर ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार; 302 पौवा शराब, बिक्री रकम एवं 05 वाहन सहित कुल 2.49 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जप्त

ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस ने 10 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बिक्री में संलिप्त 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से कुल 302 पौवा अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 34,000 रुपये है, बरामद कर जप्त की गई।

अवैध शराब बिक्री में प्रयुक्त 03 मोटर सायकल, 01 स्कूटी एवं 01 ई-रिक्शा सहित कुल 05 वाहन जप्त किए गए।

मुखबिर सूचना के आधार पर थाना दुर्ग, मोहन नगर, पद्मनाभपुर, उतई एवं चौकी अंजोरी क्षेत्र में पृथक-पृथक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

दुर्ग : दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब की बिक्री एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01.10.2026 एवं 02.10.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचनाओं के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सूचना संकलन एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर थाना दुर्ग, मोहन नगर, पद्मनाभपुर, उतई एवं चौकी अंजोरी क्षेत्र के अंतर्गत कुल 10 अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा दबिश एवं घेराबंदी की गई।

कार्रवाई के दौरान 12 आरोपियों को मौके पर पकड़ा गया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 302 पौवा अवैध शराब, कीमत लगभग 34,000 रुपये, तथा शराब बिक्री में प्रयुक्त 03 मोटर सायकल, 01 स्कूटी एवं 01 ई-रिक्शा, कुल कीमत लगभग 2,15,000 रुपये जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के अंतर्गत पृथक वैधानिक कार्रवाई की गई।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहकों को बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर संबंधित स्थानों की पहचान कर दबिश एवं घेराबंदी की गई तथा मौके से आरोपियों एवं अवैध शराब को बरामद किया गया।

घटना स्थल

थाना दुर्ग, मोहन नगर, पद्मनाभपुर, उतई एवं चौकी अंजोरी क्षेत्र के अंतर्गत 10 पृथक-पृथक स्थान।

आरोपी का नाम

1. ध्रुवराम पारधी, उम्र 57 वर्ष, निवासी धनीद।

2. यशवंत देशलहरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी नगपुरा।

3. लोमेन्द्र कुमार, उम्र 33 वर्ष, निवासी रिसाली।

4. दाबीराम ढीमर, उम्र 23 वर्ष, निवासी चंदखुरी।

5. मिथलेश ढीमर, उम्र 23 वर्ष, निवासी चंदखुरी।

6. खरी चोथू, उम्र 33 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा।

7. प्रकाश सारथी, उम्र 32 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला, दुर्ग।

8. अलताफ हुसैन, उम्र 45 वर्ष, निवासी लुचकी पारा।

9. गजानंद चंदेल, उम्र 30 वर्ष, निवासी गाड़ाडीह।

10. मनीष मांडले, उम्र 30 वर्ष, निवासी मर्रा रोड।

11. गोपाल तेलभुलकर, उम्र 56 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर।

12. राजू मांझी, उम्र 50 वर्ष, निवासी खुर्सीपार।

जप्त सामग्री

1. अवैध शराब कुल 302 पौवा, अनुमानित कीमत 34,000 रुपये।

2. 03 मोटर सायकल, 01 स्कूटी एवं 01 ई-रिक्शा, कुल अनुमानित कीमत 2,15,000 रुपये।

3. अवैध शराब बिक्री से संबंधित रकम — प्रकरणवार जप्त।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्रवाई में संबंधित थाना दुर्ग, मोहन नगर, पद्मनाभपुर, उतई एवं चौकी अंजोरी में पदस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचनाओं का संकलन कर विभिन्न स्थानों पर समन्वित रूप से दबिश एवं घेराबंदी करते हुए आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री, नशीले पदार्थों की तस्करी अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Crime