नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रुवाबांधा तालाब के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा आरोपी दबोचा गया; बोरी में छिपाकर रखा 1.260 किलो गांजा और बिक्री में इस्तेमाल मोबाइल बरामद, आरोपी पर धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रुवाबांधा तालाब के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा आरोपी दबोचा गया; बोरी में छिपाकर रखा 1.260 किलो गांजा और बिक्री में इस्तेमाल मोबाइल बरामद, आरोपी पर धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

अवैध गांजा पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी,रुवाबांधा बस्ती तालाब के पास गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 01 किलो 260 ग्राम गांजा एवं मोबाइल जप्त

थाना भिलाई नगर एवं ACCU पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर रुवाबांधा बस्ती तालाब के पास दबिश देकर गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे आरोपी को पकड़ा।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 01 किलो 260 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,20,000 रुपये है।

आरोपी के कब्जे से गांजा रखने एवं बिक्री के संबंध में उपयोग में लिया जा रहा 01 नग मोबाइल फोन भी जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा प्रकरण में विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

दुर्ग : दिनांक 01.10.2026 को थाना भिलाई नगर पुलिस एवं ACCU टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रुवाबांधा बस्ती तालाब के ऊपर एक व्यक्ति अपने कब्जे में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना को रोजनामचा में दर्ज कर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

मौके से संदिग्ध व्यक्ति हरि देशमुख, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, कुंदरा पारा, गौरा चौरा के पास, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग को पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे में रखी पुरानी बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में लिपटा हुआ 01 किलो 260 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1,20,000 रुपये है। इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाइल फोन, कीमत 10,000 रुपये भी जप्त किया गया। पुलिस द्वारा गांजे को विधिवत सीलबंद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई।

आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 01.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है तथा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

आरोपी द्वारा मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में रखकर रुवाबांधा बस्ती तालाब के पास संभावित ग्राहकों की तलाश कर बिक्री करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसकी सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई की।

घटना स्थल

रुवाबांधा बस्ती तालाब के ऊपर, थाना भिलाई नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम – हरि देशमुख, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, कुंदरा पारा, गौरा चौरा के पास, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

01 किलो 260 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमत 1,20,000 रुपये।

01 नग मोबाइल फोन, कीमत 10,000 रुपये।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर पुलिस एवं ACCU टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। मादक पदार्थों से संबंधित अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Crime