अवैध शराब कारोबार का खुलासा, बोरी में छिपाकर रखी 30.6 लीटर महुआ शराब के साथ महिला आरोपी पकड़ी गई; पुलिस ने 326 नग झिल्लियां की जब्त, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा जेल

अवैध शराब कारोबार का खुलासा, बोरी में छिपाकर रखी 30.6 लीटर महुआ शराब के साथ महिला आरोपी पकड़ी गई; पुलिस ने 326 नग झिल्लियां की जब्त, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा जेल

अवैध शराब बिक्री करने वाली महिला आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

30.6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 3060/- ₹ के साथ महिला आरोपी को पकड़ा गया

जांजगीर चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने थाना प्रभारीयों की मीटिंग लेकर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर डॉ उल्लंडन यॉर्क एवं CSP सिटी कोतवाली मती योगिता बाली खापर्डे  के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली से एक टीम कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था। इसी क्रम में मुखबीर से सुचना के आधार पर ग्राम सुकली से एक महिला को एक बोरी में अलग-अलग झिल्लियों में कुल 326 नग प्रत्येक झिल्ली में 100-100 ml भरा हुआ कल 30.6 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 3060/- के साथ पकड़ा गया आरोपिया के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट की कारवाई किया गया तथा आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली,  सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, महिला आरक्षक रेखा यादव, आरक्षक दिलीप सिंह की विशेष भूमिका रही

आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार महिला आरोपी – मधुलता दरवेश उम्र 35 वर्ष दरवेश निवासी ग्राम सुकली  जांजगीर

Crime