नशे के विरुद्ध बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की ताबड़तोड़ रेड कार्यवाही; अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार
घर में गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में बैठा आरोपी जितेन्द्र साहू चढ़ा पुलिस के हत्थे
सजगता और मुस्तैदी: मुखबिर सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा
आरोपी से 0.727 ग्राम गांजा, 01 पोको 5G मोबाइल फोन (कुल जुमला कीमती ₹14,700) एवं जब्ती पत्रक सीलबंद कर किया गया जप्त
आरोपी के विरुद्ध धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन, में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में अवैध नशा एवं मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध ‘निजात अभियान’ के तहत निरंतर प्रभावी व कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पलारी पुलिस टीम द्वारा मकान में अवैध गांजा रखकर बिक्री करने वाले 01 आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 30.09.2026 को थाना पलारी पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि रोहांसी निवासी जितेन्द्र साहू अपने घर/मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में है।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही, सजगता एवं गिरफ्तारी:- तत्काल एक्शन एवं टीम का गठन: सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी पलारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार किया गया एवं पुलिस टीम का गठन कर मौके के लिए रवाना किया गया।
सजगता और मुस्तैदी से दबिश:- पुलिस की त्वरित रणनीति एवं सजगता के कारण आरोपी को भागने या माल छिपाने का मौका नहीं मिला। पुलिस टीम ने रोहांसी स्थित आरोपी के मकान पर तत्काल पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी जितेन्द्र साहू को मौके पर ही धर दबोचा।
तलाशी एवं जब्ती कार्यवाही: गवाहों की उपस्थिति में विधिवत मकान की तलाशी लेने पर कमरे के अंदर रखे एक झोले से खाकी रंग के टेप से लिपटा मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। तौल कराने पर कुल 0.727 ग्राम अवैध गांजा (कीमती ₹9,700) एवं घटना में प्रयुक्त 01 पोको M6 Pro 5G मोबाइल फोन (कीमती ₹5,000) – कुल जुमला कीमती ₹14,700/- विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर देहाती नालसी पर अपराध क्र. 392/2026 (धारा 20(B) NDPS एक्ट) पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को दिनांक 30.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:- जितेन्द्र कुमार साहू पिता स्व. बोधन लाल साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी रोहांसी, थाना पलारी


