सरगुजा में ब्लैक स्पॉट की जमीनी पड़ताल, पुलिस-परिवहन-NH-PWD की संयुक्त टीम ने रिंग रोड, बनारस रोड सहित प्रमुख दुर्घटना जन्य क्षेत्रों का किया निरीक्षण; सड़क सुरक्षा सुधारों के लिए चिन्हांकन और तैयार की गई संयुक्त रिपोर्ट

सरगुजा में ब्लैक स्पॉट की जमीनी पड़ताल, पुलिस-परिवहन-NH-PWD की संयुक्त टीम ने रिंग रोड, बनारस रोड सहित प्रमुख दुर्घटना जन्य क्षेत्रों का किया निरीक्षण; सड़क सुरक्षा सुधारों के लिए चिन्हांकन और तैयार की गई संयुक्त रिपोर्ट

सरगुजा पुलिस एवं संयुक्त टीम द्वारा रिंग रोड अम्बिकापुर, बनारस रोड, खरसिया नाका, अम्बिकापुर-बतौली मेन रोड NH-43 एवं प्रतापपुर रोड के ब्लैक स्पॉट का किया गया निरीक्षण।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन यातायात, परिवहन, एनएच एवं पीडब्ल्यूडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सड़क हादसों को कम करने एवं दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में सुधार हेतु की गई समीक्षा।

संयुक्त टीम द्वारा चिन्हांकित मार्गों में दुर्घटना के कारणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक तकनीकी सुधार एवं सुरक्षा उपायों हेतु तैयार की गई रिपोर्ट।

अम्बिकापुर : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में आम नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से लगातार समीक्षा कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 30/09/2026 को सरगुजा पुलिस, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) एवं पीडब्ल्यूडी (PWD) के संयुक्त तत्वाधान में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु रिंग रोड अम्बिकापुर, बनारस रोड, खरसिया नाका, अम्बिकापुर-बतौली मेन रोड NH-43, प्रतापपुर रोड सहित अन्य दुर्घटना जन्य क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया। 

संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों एवं उनके निदान के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। सड़कों में आवश्यक तकनीकी सुधार, दुर्घटना जन्य क्षेत्र संबंधी चेतावनी बोर्ड लगाने, ब्लैक स्पॉट स्थलों पर डामरीकरण, संकेतकों के साथ स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने संबंधी स्थलों का चिन्हांकन कर अग्रिम कार्यवाही हेतु संयुक्त कार्ययोजना एवं रिपोर्ट तैयार की गई। 

निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम में यातायात शाखा प्रभारी ​उप निरीक्षक विजय कैवर्त्य, ​उप निरीक्षक ए.टी. द्विवेदी (परिवहन विभाग), ​ शिवराम परिडा iRAD/e-DAR डीआरएम, ​ निखिल लकड़ा (एसडीओ, एनएच विभाग), ​ महेश साहू (उप अभियंता, पीडब्ल्यूडी अनुभाग अम्बिकापुर), थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, श्रीमती सरिता ठाकुर (उप अभियंता, पीडब्ल्यूडी अनुभाग लुण्ड्रा), ​श्रीमती पल्लवी दुबे (उप अभियंता, पीडब्ल्यूडी अनुभाग प्रतापपुर रोड),​ प्रमोद मिश्रा (उप अभियंता, पीडब्ल्यूडी) एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Crime