सेवा संकल्प अभियान : दोकड़ा में पुलिस जवानों ने बच्चों संग रोपे पौधे, हरियाली बचाने का दिया संदेश, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति भी किया जागरूक.

सेवा संकल्प अभियान : दोकड़ा में पुलिस जवानों ने बच्चों संग रोपे पौधे, हरियाली बचाने का दिया संदेश, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति भी किया जागरूक.

सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत बुधवार को पुलिस चौकी दोकड़ा के जवानों ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूल परिसरों में छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान बंदरचूआ स्कूल एवं ग्राम पतरापाली सहित हेटकपा, बम्हनमुंडा और नौनपानी के स्कूलों में विशेष रूप से पौधारोपण अभियान चलाया गया।

पुलिस जवानों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में विभिन्न पौधे लगाए और उनकी देखभाल एवं संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के साथ-साथ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस जवानों ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

Jashpur