कोरवाटोली में शिक्षा और संस्कार का संदेश : कौशल्या साय ने कोरवा बच्चों को बांटे स्कूल बैग, पेन-टीशर्ट, न्यौता भोज में हुईं सम्मिलित, दिया पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश.

कोरवाटोली में शिक्षा और संस्कार का संदेश : कौशल्या साय ने कोरवा बच्चों को बांटे स्कूल बैग, पेन-टीशर्ट, न्यौता भोज में हुईं सम्मिलित, दिया पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश.

बच्चे देश का भविष्य होते हैं, इन्हें अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार देना हम सबका सामाजिक उत्तरदायित्व है। इसलिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्तामूलक सुधार की दिशा में तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने उक्त बातें कही। वे मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत फरसाबहार के ग्राम पंचायत जामटोली के आश्रित मुहल्ले कोरवाटोली में आयोजित विद्यादान, शिक्षा सहयोग कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम का आयोजन सेवा संकल्प अभियान के अंर्तगत किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोरवा बस्ती पहुंची कौशल्या साय का स्थानीय रहवासियों ने गाजे बाजे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

हाई स्कूल भवन के अंतिरिक्त कक्ष में माता सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर, मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या साय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कोरवा बच्चों को स्कूल बैग, पेन और टी शर्ट भेंट करने के साथ उन्हें न्यौता भोज के अंर्तगत भोजन कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कौशल्या साय ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र साधन है जिससे देश और समाज के भविष्य को संवारा जा सकता है। उन्होनें कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार के बीज बोना भी आवश्यक है। कार्यक्रम में डीडीसी वेदप्रकाश भगत, बुकेश भगत, कौशल्या यादव, घनश्या यादव, बलराम भगत, राधिका पैंकरा, चंपावती, केशव चैहान, योगेश मिश्रा, सुमति चैहान, संमति मांझी, कुंवर साय, जयप्रकाश यादव, राकेश सिंह, देवकुमार, प्रियांश भगत, चितरंजन साय, कैलाश साय, मनोज रात्रे, भक्तो यादव, गजाधर भोय, कुंवर यादव, जनपद पंचायत के सीईओ मिथिलेस साय पैंकरा, बीईओ सीआर भगत उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान कौशल्या साय ने कोरवाटोली में आम व अमरूद जैसे फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होनें स्थानीय लोगों से पौधों की देखरेख करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के लिए बेहतर पर्यावरण का होना आवश्यक है। वृक्ष हमें फलों के साथ जीवनदायिनी आक्सीजन भी देते है

Jashpur