बगिया में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, बाजे-गाजे और रंग-गुलाल के बीच निकली भव्य विसर्जन यात्रा, मैनी नदी तट पर दी गई भावभीनी विदाई.

बगिया में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, बाजे-गाजे और रंग-गुलाल के बीच निकली भव्य विसर्जन यात्रा, मैनी नदी तट पर दी गई भावभीनी विदाई.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का धूमधाम और भक्तिमय माहौल में विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा की विदाई के अवसर पर पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा। बाजे-गाजे और रंग-गुलाल के साथ भव्य विदाई यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Jashpur