बटनदार चाकू लहराकर सरेराह मचा रहे थे दहशत, चकरभाठा पुलिस ने 2 बदमाशों को दबोचा! धारदार चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा जेल

बटनदार चाकू लहराकर सरेराह मचा रहे थे दहशत, चकरभाठा पुलिस ने 2 बदमाशों को दबोचा! धारदार चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा जेल

थाना चकरभाठा क्षेत्र मे बटनदार चाकू लहराकर आमजनो को भयभीत कर अशांति फैलाने वाले 02 बदमाशों किया गया गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार ,माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा गया जेल

बिलासपुर : थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों,अशांति फैलाने वालों, मारपीट करने वाले,अड्डेबाजों , नशाखोरो पर कार्यवाही करने हेतु श्रीमान उप.महा.निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा निर्देश दिये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 21/09/2026 को चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली कि  02 आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाश चकरभाठा ओवरब्रिज के पास धारदार नुकीले बटनदार चाकू को लहराकर आमजनों को भयभीत कर रहे हैं प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर 1. शनि ध्रुव पिता नरोत्तम ध्रुव उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 विकास नगर चकरभाठा बिलासपुर 2. शुभम वर्मा पिता स्व. अभिमन्यु वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 09 वर्मा मोहल्ला चकरभाठा बिलासपुर को  धारदार नुकीले बटनदार चाकू के साथ पकड़ा गया चाकू को जप्त कर दोनों आरोपियों को धारा 25,27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिल्हा पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

पुलिस जन अपील किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों/अपराध की सूचना तत्काल डायल 112 /थाना चकरभाठा में देकर सहयोग प्रदान करे।

Crime