24 घंटे में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का खुलासा, घरेलू विवाद और चरित्र पर संदेह बना हत्या की वजह! पति पर सिर पर वार और गला दबाकर हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

24 घंटे में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का खुलासा, घरेलू विवाद और चरित्र पर संदेह बना हत्या की वजह! पति पर सिर पर वार और गला दबाकर हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

24 घंटे के भीतर नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, घरेलू विवाद एवं चरित्र पर संदेह के चलते पति द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया

थाना धमधा पुलिस ने नवविवाहिता की संदिग्ध मृत्यु के मामले में शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पूछताछ के आधार पर 24 घंटे के भीतर हत्या की घटना का खुलासा किया।

मृतिका के सिर पर चोट के निशान मिलने तथा चिकित्सक द्वारा शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु को होमिसाइडल बताए जाने के बाद जांच को हत्या के कोण से आगे बढ़ाया गया।

पूछताछ में मृतिका के पति द्वारा घरेलू विवाद एवं पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण मारपीट कर हत्या किए जाने की बात सामने आई।

हत्या की घटना छिपाने के उद्देश्य से आरोपी पति मृतिका को पूर्व बीमारी बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया।

दुर्ग : दिनांक 19.09.2026 की रात्रि धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मृत्यु के मामले में थाना धमधा पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना करते हुए शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनाक्रम एवं परिजनों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पति को आरोपी के रूप में चिन्हित किया गया तथा पूछताछ में घटना का खुलासा किया गया।

दिनांक 20.09.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा से नवविवाहिता अन्नू खांडे, पति त्रिलोक खांडे की अज्ञात अवस्था में मृत्यु होने की अस्पताल सूचना थाना धमधा को प्राप्त हुई। मृतिका नवविवाहिता होने से अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा को सूचना देकर नायब तहसीलदार धमधा की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही की गई। पंचनामा के दौरान मृतिका के सिर पर चोट के निशान पाए गए।

पंचनामा कार्यवाही के पश्चात मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सक द्वारा प्रदत्त शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु को होमिसाइडल (हत्या जनित) लेख किया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों एवं संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी एकत्र की गई।

पूछताछ में मृतिका के पति त्रिलोक खांडे द्वारा मृतिका से घरेलू बातों को लेकर पूर्व में विवाद होने तथा उसके चरित्र पर संदेह किए जाने की जानकारी सामने आई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों के मध्य पूर्व से विवाद चल रहा था तथा दिनांक 21.02.2026 को दोनों तलाक लेने के संबंध में धमधा

न्यायालय गए थे। बाद में मृतिका को मायके छोड़ने के दौरान उसके पिता के साथ मारपीट की घटना को लेकर थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

दिनांक 19.09.2026 की रात्रि लगभग 11:00 से 11:30 बजे के मध्य पुनः विवाद होने पर आरोपी पति द्वारा खाट पर बैठी अन्नू खांडे के सिर पर हाथ-मुक्के से लगातार मारपीट कर तथा गला दबाकर उसकी हत्या किए जाने की बात पूछताछ में सामने आई। घटना के बाद साक्ष्य एवं वास्तविक घटनाक्रम छिपाने के उद्देश्य से आरोपी द्वारा मृतिका को पूर्व बीमारी बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई तथा न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)

घरेलू विवाद एवं पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर आरोपी का मृतिका से विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी द्वारा मृतिका के सिर पर हाथ-मुक्के से मारपीट कर तथा गला दबाकर उसकी हत्या की गई। घटना को सामान्य मृत्यु का रूप देने के उद्देश्य से मृतिका को अस्पताल ले जाया गया।

घटना स्थल

ग्राम अगर, थाना धमधा क्षेत्र, जिला दुर्ग स्थित आरोपी एवं मृतिका का निवास।

आरोपी का नाम

त्रिलोक खांडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम अगर, थाना धमधा, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

प्रकरण में विवेचना के दौरान प्राप्त एवं जप्त सामग्री का विवरण विवेचना के अनुसार दर्ज किया जाएगा।

सराहनीय कार्य

उक्त प्रकरण के त्वरित खुलासे एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना धमधा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पारिवारिक विवाद अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। किसी घटना को छिपाने या गलत जानकारी देकर वास्तविक तथ्य बदलने का प्रयास न करें। कानून हाथ में लेने के बजाय वैधानिक माध्यम से शिकायत एवं सहायता प्राप्त करें।

Crime