चाकू लहराकर फैलाई दहशत, राहगीरों को दे रहा था धमकी; पुलिस ने घेराबंदी कर 20 वर्षीय युवक को दबोचा, धारदार बटनदार चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

चाकू लहराकर फैलाई दहशत, राहगीरों को दे रहा था धमकी; पुलिस ने घेराबंदी कर 20 वर्षीय युवक को दबोचा, धारदार बटनदार चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

परशुराम वार्ड भाटापारा में चाकू लहराकर लोगों को डरानेधमकाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

थाना भाटापारा शहर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, धारदार बटनदार चाकू किया गया जप्त

आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर की गई कार्यवाही

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों एवं समाज में दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम द्वारा परशुराम वार्ड भाटापारा में आम जनता को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण एवं पुलिस कार्यवाही:- दिनांक 19.09.2026 को थाना भाटापारा शहर पुलिस की टीम टाउन पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नाका नंबर 01 परशुराम वार्ड भाटापारा के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में स्टील का धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कुलदीप उर्फ महेश साहू बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू (कुल लंबाई 27.5 सेमी, फल की लंबाई 16.5 सेमी) बरामद हुआ।

जब्ती व वैधानिक कार्यवाही:- आरोपी का यह कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाए जाने पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 290/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी का नाम:- कुलदीप उर्फ महेश साहू पिता लक्ष्मण साहू, उम्र 20 वर्ष निवासी परशुराम वार्ड भाटापारा, थाना भाटापारा शहर

Crime