सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 23 सितम्बर को कांसाबेल में
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत दिव्यांगजन सेवा एवं सहयोग के तहत दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन दिनांक 23 सितम्बर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में प्रातः 10.00 बजे से किया जा रहा है।
जनपद पंचायत पत्थलगांव अंतर्गत समस्त दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी प्रमाण पत्र का नवीनीकरण किया जावेगा। उक्त शिविर में आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार नम्बर में रजिस्टर्ड मोबाईल (जिसमें ओटीपी आता हो), फोटोग्राफ (जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो) जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
यदि आधार से लिंक मोबाईल नंबर अपडेट करने की आवश्यकता है तो पूर्व से ही आधार केन्द्र में मोबाईल नंबर अपडेट करवा लेवें।


