शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय डोडकाचौरा में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
जशपुर : शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय डोडकाचौरा जशपुर में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा 11वीं गणित-विज्ञान संकाय की रिक्त 04 सीटों पर प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशासकीय अधिकारी प्रयास विद्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार चयन परीक्षा 25 सितम्बर 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 11.00 बजे से अपरान्ह 01.00 बजे तक शास. प्रयास आवासीय विद्यालय डोडकाचौरा, जशपुर में आयोजित होगी। रिक्त सीटों में अनुसूचित जनजाति बालक-01, अनुसूचित जाति वर्ग के बालक-02 तथा सामान्य वर्ग के बालक-01 हैं।
रिक्त सीटों पर प्रवेश के इच्छुक छात्र 25 सितम्बर 2026 तक आवेदन पत्र विद्यालय के कार्यालय से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने हेतु न्यूनतम पात्रता कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत अंक-समकक्ष ग्रेड के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आवेदन पत्र के साथ कक्षा 10वीं की अंकसूची, निवास प्रमाण, जाति प्रमाण, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना होगा। प्रवेश परीक्षा परिणाम के मेरिट के आधार पर कक्षा 11वीं में प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर एवं जिले की शासकीय वेबसाइट www.jashpur.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।


