भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र में कॉपर वायर चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे 02 आरोपियों को थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार 02 आरोपियों के कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर कीमती 40,000 रुपये एवं एक स्मार्ट फोन सहित कुल 47,000 रुपये की सामग्री जप्त की गई थी।
विवेचना के दौरान फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर ग्राम जोरातराई क्षेत्र से दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दुर्ग : भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र में कॉपर वायर चोरी के मामले में भिलाई भट्ठी पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम जोरातराई क्षेत्र में दबिश देकर निखिल कुमार साहू और किशन ठाकुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों के घटना में शामिल होने की बात सामने आने के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले में पूर्व में दो आरोपियों से 160 किलो कॉपर वायर बरामद हुआ था।
दिनांक 12.08.2026 की रात्रि भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र में कॉपर वायर चोरी के प्रकरण में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की सामग्री बरामद की गई थी। विवेचना के दौरान फरार 02 अन्य आरोपियों की पहचान कर दिनांक 20.09.2026 को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 13.08.2026 को केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.08.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र की गैलरी से कुछ व्यक्ति कॉपर वायर चोरी कर ले जा रहे थे। ड्यूटी पर तैनात टीम द्वारा कुछ आरोपियों को चोरी के सामान सहित पकड़ा गया था।
रिपोर्ट के आधार पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्राम जोरातराई में दबिश देकर पूर्व में आरोपी घनश्याम मण्डावी सहित 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर कीमती 40,000 रुपये एवं चाइना कंपनी का 01 स्मार्ट फोन कीमती 7,000/- रुपये, कुल जुमला 47,000/- रुपये की सामग्री जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।
प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना के बाद से फरार अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.09.2026 को आरोपी निखिल कुमार साहू एवं किशन ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) –
आरोपियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज करते हुए दीवार फांदकर प्लांट परिसर में प्रवेश कर कॉपर वायर एवं अन्य सामग्री चोरी करने का प्रयास किया गया।
घटना स्थल – भिलाई स्टील प्लांट, जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम – 1. निखिल कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग, 2. किशन ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री – पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से 160 किलो कॉपर वायर कीमती 40,000/- रुपये एवं 01 स्मार्ट फोन कीमती 7,000/- रुपये, कुल जुमला 47,000/- रुपये जप्त किया गया था।
इस प्रकरण की कार्यवाही में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीश्वर चन्द्रवंशी, सहायक उप निरीक्षक भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम साहू, आरक्षक आशीष प्रसाद एवं आरक्षक अमित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
दुर्ग पुलिस की अपील – दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि औद्योगिक संस्थानों एवं सार्वजनिक संपत्तियों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


