बिलासपुर मंडल द्वारा अंतरा-मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता”रंग-मंच 2026″ का भव्य आयोजन |
बिलासपुर : दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर मंडल के तत्वावधान में एनईआई सभागार में “रंग-मंच 2026” अंतरा-मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बिलासपुर मंडल से सुर –संगीत एवं नृत्य की विभिन्न विधाओ के 156 प्रतिभागी शामिल हुये । इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय लोक संगीत तथा लोकनृत्य की समृद्ध परंपराओं को प्रोत्साहन देना और नई पीढ़ी को इसके संरक्षण हेतु प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अंशुमान मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । इसके पश्चात इस प्रतियोगिता में के सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संगीत की विभिन्न श्रेणियों में पारंपरिक लोक धुनों, नृत्य की विभिन्न विधाओं की कलाओं, वादन, मोनो एक्ट, नाटक, रंगोली एवं ड्राइंग पेंटिंग जैसी अनेक विधाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का अद्भुत परिचय दिया, जिससे भारतीय सांस्कृतिक लोक कलाओं की विविधता और जीवंतता को दर्शाया गया।
इस प्रतियोगिता के विजेताओं के चयन के लिए 05 सदस्यीय निर्णायक मंडल बनाए गए थे जिसमें अरविन्द तिवारी, आदित्य नामदेव, प्रज्जवल बोरकर, राकेश कुमार एवं राज साहू शामिल थे |
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मंडल कार्मिक अधिकारी यू. एस. एस. राव के आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथि के करकमलों से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी भास्कर गुहा सहित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण अधिकाधिक संख्या में उपस्थित थे।
अतिथियों द्वारा कार्यक्रम एवं प्रस्तुति की गई तथा विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई । कार्यक्रम का संचालन धीरज सोनी ने किया |
प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम इस प्रकार है-
शास्त्रीय गायन एकल- प्रथम- सानाया वर्मा, द्वितीय – अनुग्या परमार, तृतीय – संजय पंथी।
समूह गीत
प्रथम- -राधिका कृति एवं समूह, द्वितीय – अनुग्या परमार एवं समूह, तृतीय – सुप्रिया राय एवं समूह।
एकल नृत्य – प्रथम-अंकिता निषाद, द्वितीय – अकुंडी अंकिता सावनी, तृतीय – निधि कुमारी ।
एकल गीत – प्रथम-अयांश वर्मा, द्वितीय – अमन कुमार साहू, तृतीय – विष्णु प्रसाद गुप्ता।
समूह नृत्य
प्रथम– निधि कुमारी एवं समूह, द्वितीय– अनुग्या परमार एवं समूह, तृतीय – तनुश्री राठौर एवं समूह।
वाद्य यंत्र –
प्रथम- राकेश कुमार, द्वितीय – एम. अवंतिका, तृतीय –नितिन खरे ।
मोनो एक्ट-
प्रथम- अनिवेत राज, द्वितीय – कुनाल शेन्डे, तृतीय –शुभि कुशवाहा।
नाटक –
प्रथम- अमन एवं समूह, द्वितीय – अविनाश यादव एवं समूह, तृतीय –अंशुमान एवं समूह।
चित्रकला-
प्रथम- लक्ष्मी क्षत्री, द्वितीय – संचित सिंह, तृतीय – अर्चना पाबाल।
रंगोली–
प्रथम- रिमझिम ध्रुव, द्वितीय – रागिनी कुमारी, तृतीय – चंचल साहू।


