राष्ट्रीय एकता दिवस पर जांजगीर-चांपा पुलिस की मानवीय पहल, ‘Unity in Veins’ रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा; 39 रक्तदाताओं ने दिया जीवन बचाने का संदेश

राष्ट्रीय एकता दिवस पर जांजगीर-चांपा पुलिस की मानवीय पहल, ‘Unity in Veins’ रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा; 39 रक्तदाताओं ने दिया जीवन बचाने का संदेश

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा आयोजित हुआ Unity in Veins रक्तदान शिविर

​39 लोगों ने किया रक्तदान ओर दिया​जागरूकता एवं सामाजिक सेवा का संदेश

​रक्तदाताओं का किया गया सम्मान

​जांजगीर-चांपा : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 को समर्पित “Unity in Veins” (रक्तदान शिविर) का भव्य आयोजन पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय (भा पु से), अतिरक्त पुलिस अधीक्षक यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में  जिला पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा जिला अस्पताल जांजगीर में किया गया। इस रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता और सेवा का अनूठा संदेश दिया। 

​इस विशेष रक्तदान शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री योगिता  खापर्डे सहित  कुल 39 लोगों ने रक्तदान किया। जिला पुलिस जांजगीर-चांपा के अधिकारियों, महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपात स्थिति में मरीजों व जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए अपना योगदान दिया। ​रक्तदान करने वाले सभी 39 रक्तदाताओं की निस्वार्थ सेवा और जीवन रक्षक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। ​आयोजन के दौरान “रक्तदान महादान है, मानव जीवन बचाने वाले समस्त रक्तदाताओं का आभार एवं अभिनंदन” जैसे प्रेरक संदेशों के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल के अखंड भारत और एकता के विचारों को आत्मसात करते हुए इस शिविर के माध्यम से समाज में सहयोग और बंधुत्व की भावना को बल मिला। 

​जिला पुलिस प्रशासन ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस बल न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि सामाजिक सरोकारों, स्वास्थ्य सुरक्षा और मानव सेवा के कार्यों में भी हमेशा अग्रसर रहेगा। 

​शिविर के सफल संचालन में सहयोग देने के लिए जिला पुलिस के द्वारा  जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा की मेडिकल टीम तथा समस्त 39 रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Chhattisgarh