ओवरब्रिज के नीचे नशीली टैबलेट लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा; 11 पत्ते में 110 गोलियां बरामद, NDPS एक्ट में भेजा जेल

ओवरब्रिज के नीचे नशीली टैबलेट लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा; 11 पत्ते में 110 गोलियां बरामद, NDPS एक्ट में भेजा जेल

11 पत्ता कुल 110 नग नशीली टेबलेट के साथ रायपुर छत्तीसगढ़ का व्यक्ति गिरफ्तार

जप्त संपत्ति एक सफेद रंग के पालीथीन में रखे नाइट्रा ज जेपन टेबलेट 11 पत्ता कुल 110 नग टेबलेट जिसका कुल वजन 62.07 ग्राम कीमती 11000 रुपये , एक नग वीवो कंपनी का मोबाइल कीमती 5000 रुपये एवं  बिक्री रकम 300 रुपये कुल जुमला 16300 रू.

रायपुर : दिनांक 17/9 /2026  को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति लालपुर ओवर ब्रिज के नीचे आम्रपाली कालोनी के पास अपने पास नशीली टेबलट रखा हुआ है सूचना प्राप्ति पर विधिवत मुखबिर की सूचना एसीपी कार्यालय राजेंद्र नगर भेजा गया एवं विधिवत अनुरूप नियमो का पालन करते हुए घटनास्थल रवाना हुआ ।जहां एक व्यक्ति मादक पदार्थ टेबलेट रखा था जिसे टेबलेट रखने के संबंध में नोटिस देकर अवैध मादक पदार्थ टेबलेट रखने पर आरोपी के कब्जे से समक्ष गवाहों के 110 नग टेबलेट कुल वजन 62.07 ग्राम एवं एक नाग मोबाइल व बिक्री रकम 300 रुपए कुल जुमला कीमती 16300 रुपए को जप्त कर  अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 18/9/26 के न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

अपराध क्रमांक  328/2026 धारा 22(बी) NDPS एक्ट

नाम आरोपी – बिट्टू ध्रुव पिता विष्णु ध्रुव उम्र 21 साल पता कोड़ो  बोड़ो बस्ती गुरमुख सिंह नगर थाना न्यू राजेंद्र नगर जिला रायपुर

Crime