इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत! रतनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर निजाम अली उर्फ अश्शू को दबोचा, बटनदार चाकू जब्त कर भेजा जेल

इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर फैला रहा था दहशत! रतनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर निजाम अली उर्फ अश्शू को दबोचा, बटनदार चाकू जब्त कर भेजा जेल

सोशल मिडिया में धारदार चाकू दिखाकर लोगों में भय का माहौल उत्पन्न करने वाले आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।।

त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को भेजा जेल।।

आरोपी के कब्जे से  01 बटनदार चाकू को किया गया जप्त।

बिलासपुर : दिनांक 18.09.2026 को थाना रतनपुर में थाना रतनपुर में सूचना मिला कि बड़ीबाजार रतनपुर में 01 निजाम अली उर्फ अश्शू नामक व्यक्ति बटनदार चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा है, तथा चाकू दिखाते हुये विडियो बनाकर सोशल मिडिया (इंस्टाग्राम) पर विडियो भेजकर लोगों में भय का माहौल उत्पन्न कर हा है कि सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, बटनदार चाकू दिखाकर लोगों में भय पैदा करने वाले बदमाश को पकड़ने टीम रवाना हुआ, नुतन चौंक बड़ीबाजार के पास घेराबंदी कर बटनदार चाकू रखे बदमाश निजाम अली ऊर्फ अश्शू को पकड़कर बटनदार चाकू के साथ थाना लाये व उक्त व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरी. अनिल साहू, आर. आकाश डोंगरे, धनराज कुम्भकार का विशेष योगदान रहा

 गिरफ्तार आरोपी –

1.       निजाम अली ऊर्फ अश्शू पिता रजब अली उम्र 21 वर्ष निवासी बड़ीबाजार रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।

Crime